संविधान लीडरशिप प्रोग्राम

व्हाइट टी-शर्ट की पहल

अभी अप्लाई करें

हम उन युवाओं, ज़मीन से जुड़े नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया की मज़बूत आवाज़ों को कांग्रेस और व्हाइट टी-शर्ट आंदोलन से जोड़ना चाहते हैं, जो बदलाव की राजनीति के पक्षधर हैं। हमारा उद्देश्य है महिला, महादलित, अति-पिछड़ा, पसमान्दा, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और EWS समुदायों से नेतृत्व की एक नई पीढ़ी को सामने लाना। यह प्रोग्राम सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध लोगों को संगठित कर, उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच है।

यदि आप हक़, सम्मान और बराबरी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं या निभाना चाहते हैं — तो यह मंच आपका है। यह पहल श्रमिक अधिकारों, संसाधनों में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी, और राजनीति में वंचित समुदायों की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए है।

हमारा लक्ष्य साफ़ है:

BJP-RSS द्वारा संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के ख़िलाफ़ वंचित समाज की मज़बूत राजनीतिक आवाज़ खड़ी करना।

क्या आप नेतृत्व के लिए तैयार हैं?

कार्यक्रम में शामिल हों

इस प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य हैं

श्रम को सम्मान

सम्मान और अधिकार हर श्रमिक का बुनियादी हक़ है। श्रमिकों को संगठित करना, आवाज़ उठाना और सम्माजनक जीवन सुनिश्चित करना।

भागीदारी और प्रतिनिधित्व

वंचित समुदायों की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ाना। संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की चेतना को मज़बूत करना

जातिगत न्याय

जातिगत जनगणना कराकर सत्ता और संसाधनों का न्यायसंगत बंटवारा सुनिश्चित करना। हर स्तर पर हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व लागू करना।

कार्यक्रम में चयनित व्यक्ति बिहार के अपने-अपने क्षेत्रों और जिलों में कम्युनिटी ऑर्गेनाइज़र और मोबिलाइज़र के रूप में कार्य करेंगे। वे गर्व से सफेद टी-शर्ट पहनकर सबसे आगे रहेंगे—लोगों को संगठित करेंगे, शिक्षित करेंगे और प्रतिरोध का नेतृत्व करेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि दबे-कुचले समुदायों की गरिमा, अधिकार और आवाज़ें केवल सुनी ही नहीं जाएं — उन्हें ज़ोर से और साफ़ तौर पर रखा जाए।

व्हाइट टी-शर्ट आंदोलन क्या है?

व्हाइट टी-शर्ट आंदोलन भारत के श्रमिक वर्ग और हाशिये पर खड़े वंचित समुदायों के लिए न्याय-आधारित पहला ऐसा राजनीतिक प्रयास है, जो सामाजिक संवाद के ज़रिए एक मज़बूत आंदोलन खड़ा करता है। यह युवाओं और श्रमिकों के प्रयासों को जोड़कर उनकी संगठित ताक़त और सौदेबाज़ी की क्षमता को बढ़ाता है।

कौन आवेदन कर सकता है?

जो लोग सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मज़बूत आवाज़ हैं।

महिला, महादलित, अति-पिछड़ा, पसमान्दा दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और EWS विशेष रूप से आवेदन करें।

आप आवेदन करें, अगर

आप अपने समुदाय के खिलाफ हो रहे अन्याय के विरुद्ध लड़ना चाहते हैं।

आप संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ किसी भी रूप में आवाज़ उठाना चाहते हैं।

आपको लगता है कि यह वक्त है अपने समुदायों को BJP-RSS के दमन के खिलाफ संगठित करने और आत्मसम्मान के लिए आंदोलन खड़ा करने का।

आपकी भूमिका होगी

संगठन

लोगों को संगठित करना; अभियान, कार्यशालाएं, संवाद और ज़मीनी स्तर की गतिविधियों का संचालन करना।

शिक्षा

वंचित समुदायों में संविधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की समझ को बढ़ाना।

आंदोलन

जातिवाद, सांप्रदायिकता और हर प्रकार के भेदभाव और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना।

चयन प्रक्रिया :

1

ऑनलाइन आवेदन करें

ऑनलाइन फॉर्म भरें और संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करें।

2

स्क्रूटिनी

आपकी प्रोफ़ाइल का मूल्यांकन कर उपयुक्त उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा।

3

अंतिम चयन

चयनित साथियों को संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में भागीदारी हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

संविधान की रक्षा में शामिल हों

अभी आवेदन करें